फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं धोनी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ रच सकते हैं कीर्तिमान

Thu, 27 Jun 2019 05:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rohit Sharma- Ms Dhoni - फोटो : social Media
आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला खेला जाएगा। मैनचेस्केटर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में इंडिया और वेस्कीटइंडीज की टीम आमने-सामने होगी।

टीम इंडिया की तरफ से उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अब तक दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था लेकिन आज होने वाले अहम मुकाबले में टीम इंडिया की नजर रोहित पर और रोहित की नजर धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

फिलहाल इस रिकॉर्ड के साथ धोनी एकलौते भारतीय हैं और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अगर आज रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो वो धोनी को पीछे कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे तो आइए जानते हैं उस खास रिकॉर्ड के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
rohit sharma dhoni
दरअसल, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा धोनी से सिर्फ दो शॉट दूर हैं। धोनी ने अब तक खेले गए 293 पारियों में 225 छक्के लगाए हैं वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब तक 204 पारियों में 224 छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
rohit and dhoni
इस तरह आज रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी की बराबरी कर लेंगे और अगला छक्का उन्हें माही से एक कदम आगे ले जाएगा। इसके साथ ही वे एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इतना ही नहीं वेस्केटइंडीज के खिलाफ एक छक्का लगाने के साथ ही वो सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ जाएंगे।

4 of 7
शाहिद अफरीदी
बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल शाहिद अफरीदी के नाम हैं जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अफरीदी अब संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
CHRIS GAYLE
अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद हैं। गेल इस वक्त वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से खेल रहे हैं और वे अब तक खेले गए 288 पारियों में 324 छक्के जड़ चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
sanath jayasuriya
तीसरे स्थान पर मौजूद हैं श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या जिन्होंने 433 पारियों में 270 छक्के लगाए थे। हालांकि जयसूर्या काफी पहले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rohit sharma six
फिलहाल वन-डे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर हैं और भारतीय खिलाडियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वे सभी को पीछे छोड़ जल्दी ही इस लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें