फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भारत के सेमीफाइनल की राह में रोड़ा अटका सकते हैं वेस्टइंडीज के ये पांच खिलाड़ी

Thu, 27 Jun 2019 04:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत विश्व कप में अपना छठा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर गुरुवार को खेलेगा। वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिसका हर एक खिलाड़ी लंबे हिट्स लगाने में माहिर है। इसका एक नजारा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में देखने को मिला। भले ही वेस्टइंडीज ने वह मैच गंवा दिया, लेकिन अब वो विश्व कप में किसी भी टीम के सेमीफाइनल के रास्ते में रोड़ा अटका सकती है। वेस्टइंडीज के ये वो पांच खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम से मैच छीनकर अपने पाले में कर सकते हैं।
 

 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस गेल - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की आक्रमकता को पूरी दुनिया जानती है। इस टूर्नामेंट में भी वह जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। गेल का खेलने का अंदाज पहले से बदला है, वह अब असानी से अपना विकेट किसी को नहीं दे रहे हैं। एक धीमी शुरुआत के बाद वह अपने रंग में लौटकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ गेल ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शाई होप
क्रिस गेल के साथ पारी की शुरुआत करने वाल शाई होप एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को संकट की स्थिति से उबारने में माहिर हैं, वह विकेट के चारों ओर शॉट लगाकर रन बटोरते हैं। तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन को भी बेहतर खेलने वाले होप भारतीय टीम पर भारी पड़ सकते हैं। 

4 of 6
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : social Media
शिमरोन हेटमेयर कैरेबियन टीम के मध्यक्रम की मजबूती हैं। वह बीच के ओवरों में भी तेजी से रन बनाने मे माहिर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेटमेयर ने शानदार 54 रन की पारी खेली थी। उन्होंने गेल के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 122 रन की जबरदस्त शतकीय साझेदारी की थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कार्लोस ब्राथवेट
कार्लोस ब्रेथवेट को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में हल्के में नहीं लेगी, क्योंकि उनकी शतकीय पारी इस विश्व कप की कुछ शानदार पारियों में से एक है। ब्रेथवेट ने न्यूजीलैंड के खेमे में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खलबली मचा दी थी। ब्रेथवेट एक ऐसे बल्लेबाज हैं,जो अपने लंबे हिट्स से किसी भी टीम से मैच को वेस्टइंडीज के पाले में कर सकते हैं और बीच के ओवरों में वह गेंदबाजी में भी टीम की मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : pti
शेल्डन कॉटरेल विश्व कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को बेहद ही परेशान कर रहे हैं। खासकर उनकी तेज बाउंसर पर बल्लेबाज गच्चा खा जा रहे हैं। शुरुआती ओवरों में वह बेहद ही खतरनाक साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को कॉटरेल ने बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी थी। भारतीय सलामी बल्लेबाजों को उनसे चौकन्ना रहना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें