फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI को जीत की पटरी पर लाने के लिए कप्तान रोहित ने बनाया मास्टर प्लान, हो गया लीक

Tue, 01 May 2018 02:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की तरफ से मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि आगामी मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ऊपरीक्रम में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लाने के लिए एक तरह से यह मास्टर प्लान है, जिसके बारे में कहना गलत नहीं होगा कि सूर्यकुमार यादव ने लीक कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा
'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने शनिवार को पुणे में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ी।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'यह रोहित और टीम प्रबंधन का फैसला था कि वह निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे। शायद वह अंत तक खेलने के लिए अधिक जिम्मेदारी उठाना चाहते थे। मगर वह सभी नंबर (दूसरे या तीसरे) पर बल्लेबाजी करके अपने आप को साबित कर चुके हैं। अहम मुकाबले में रोहित ने ऊपर आकर जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और आगामी मैचों में भी वह ऊपरीक्रम पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।'

4 of 5
mumbai indians
यह पूछने पर कि मुंबई का आरसीबी के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है, इस पर यादव ने कहा कि कल की टीम बिलकुल अलग है इसलिए मुकाबला भी अलग अंदाज में होगा। फिर यादव ने पूछा गया कि पांच मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था? दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जवाब में कहा- सकारात्मक था क्योंकि सभी जानते थे कि टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस
उन्होंने कहा, 'हमने पांच हार को समझा, लेकिन उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमने चेन्नई के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता और लय हासिल की। हम इसी लय के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।' बकौल सूर्यकुमार यादव, आरसीबी के खिलाफ जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आगे बढ़ने के लिए दो अहम अंक मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें