फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा भी ले चुके हैं IPL में हैट्रिक, बल्लेबाज होते हुए गेंद से पलटी थी हारी हुई बाजी

Sat, 13 Apr 2019 10:48 PM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रोहित - फोटो : social media
इस वक्त इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक खेले गए 26 मुकाबलों में कई रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे टी-20 लीग के ऐसे रिकॉर्ड की जिसने सबको हैरान कर दिया था। वो रिकॉर्ड आज भी हर किसी को याद होगा। हम बात कर रहे हैं इंडियन टी-20 लीग इतिहास की उस हैट्रिक की, जिसे रोहित शर्मा ने अपने नाम किया था। 

आईए जानते हैं उस ऐतिहासिक हैट्रिक से जुड़ी सभी खास बातों को।
विज्ञापन

2 of 8
रोहित - फोटो : social media
साल 2009 में इंडियन टी-20 लीग का दूसरा सीजन खेला गया। 6 मई को खेले गए सीजन के 32वें मैच में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई के बीच मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

3 of 8
रोहित - फोटो : social media
मैच में चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई खराब शुरुआत के बाद डुमिनी की बल्लेबाजी से संभल गई। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे मुंबई मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन चार्जर्स के कप्तान गिलक्रिस्ट ने 16वें ओवर में रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने के लिए कहा।

4 of 8
रोहित - फोटो : social media
उसके बाद रोहित ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक नायर और आखिरी गेंद पर हरभजन को बोल्ड किया। इसके बाद एक बार फिर से 18वें ओवर में रोहित ने गेंदबाजी की और ओवर की पहली ही गेंद पर डुमिनी को गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट करवा दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
रोहित - फोटो : social media
डुमिनी को 52 रन पर आउट करने के साथ ही रोहित ने इस टूर्नामेंट की हैट्रिक अपने नाम की। इतना ही नहीं रोहित ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सौरव तिवारी को भी आउट किया।

रोहित के 4 विकेट के बाद मुंबई की पारी रुक गई और 20 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
विज्ञापन

6 of 8
रोहित हैट्रिक - फोटो : social media
दिलचस्प बात यह कि रोहित ने बतौर कप्तान जिस मुंबई को 3 बार चैंपियन बनाया है उसी मुंबई के खिलाफ इन्होने ये हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन

7 of 8
रोहित गेंदबाजी - फोटो : social media
इस मैच में बल्लेबाजी में रोहित ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 गेंदों में 38 रन की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटके। रोहित को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

8 of 8
रोहित आईपीएल - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में रोहित ने कुल 15 विकेट लिए हैं। इसमें 11 विकेट रोहित ने साल 2009 में ही लिए थे।
 
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें