फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की चेन्नई को लगा तगड़ा झटका, कोलकाता के खिलाफ नहीं खेलेंगे यह स्टार खिलाड़ी

Sat, 13 Apr 2019 09:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई
शानदार फॉर्म में चल रहे चेन्नई के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गर्दन की चोट के कारण कोलकाता के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : file photo
मौजूदा सत्र में 38 साल का यह गेंदबाज चार मैच में अब तक सात विकेट ले चुका है, जिसमें दो बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी शामिल है। गर्दन की चोट के अलावा हरभजन की पत्नी और बेटी की भी तबीयत खराब है। जिस वजह से वह टीम के साथ कोलकाता नहीं आए है।
विज्ञापन

3 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : file photo
हरभजन ने कहा, 'मुझे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ खेलना था लेकिन उस दिन सुबह से ही मेरी गर्दन में तेज दर्द होने लगा और मुझे मुकाबले से बाहर होना पड़ा।'
विज्ञापन

4 of 4
Harbhajan Singh - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी और बेटी की तबीयत भी ठीक नहीं, मैं उनका ख्याल रखने के लिए मुंबई में हूं। जैसे ही वे ठीक होंगे मैं टीम के साथ जुड़ जाऊंगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें