फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी

Sun, 08 Jan 2017 09:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : Getty
शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई। एनएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने युवराज सिंह को एक बार फिर टीम शामिल करने की घोषणा की लेकिन चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के चेहरे पर शिकन नजर आने लगी है। लेकिन टीम इंडिया का एक धुरंधर फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है। 



 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी

2 of 3
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ चोटिल होकर टीम से बाहर होने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली चार मैचों की की घरेलू सीरीज में वापसी करने की इच्छा जताई है। फिट होने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ वापसी न होने की अफवाहों का खंडन करते हुए रोहित ने कहा कि जांघ की सर्जरी होने के बाद पूरी तरफ फिट होने में उन्हें वक्त लगेगा। 29 वर्षीय रोहित ने ट्वीट कर कहा, आपका मेरी चिंता करने के लिए धन्यवाद मैं अभी पूरी तरह फिट नहीं हूं यदि सब कुछ सही रहा तो मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करने का लक्ष्य बना रहा हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी

3 of 3
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे के दौरान चोट लगी थी। रन पूरा करने की कोशिश में उनकी जांघ में खिंचाव आ गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 23 फरवरी से शुरू हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम चयन करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रोहित के नाम का जिक्र भी नहीं किया था।   
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें