फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के भज्जी

Sun, 08 Jan 2017 09:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
हरभजन सिंह - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद कई खिलाड़ियों के लिए खुशी के मौके आए। जहां युवराज सिंह ने तीन साल बाल बाद वनडे टीम में वापसी की वहीं ऋषभ पंत जैसे युवा बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला। लेकिन चयन समिति द्वारा एक खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद नजरअंदाज करने के कारण टर्बनेटर हरभजन सिंह भड़क गए। 
 
विज्ञापन

इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के भज्जी

2 of 3
हरभजन सिंह ट्वीट

टीम के चयन के बाद हरभजन ने ट्वीट किया, हैलो दोस्तों करुण नायर कहां है? जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था, यहां तक कि उन्हें अभ्यास मैचों में भी जगह नहीं दी गई, वनडे को तो भूल ही जाइए। वाह कमाल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं पर भड़के भज्जी

3 of 3
करुण नायर - फोटो : PTI
थोड़ी देर बाद हरभजन ने इस ट्वीट को हटा दिया। हरभजन सिंह लगभग डेढ़ साल से वनडे और टेस्‍ट टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं टी20 टीम में भी वे सालभर से ज्‍यादा समय से नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने करुण नायर के लिए आवाज उठाई जो बीसीसीआई के लोगों को नागवार गुजरी, शायद इसीलिए उन्हें इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद डिलीट करना पड़ा। यदि प्रदर्शन ही चयन का आधार था तो निश्चित तौर पर तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें