फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खत्म होते ही अब परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं रोहित, इंग्लैंड दौरे को लेकर दिया यह बयान

Wed, 30 May 2018 05:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit ritika
टीम इंडिया के 'हिटमैन' सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने विश्वास जताया है कि आगामी जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लिश टीम को मात दे सकती है। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया। आइये जानते हैं कि इस दौरान और उन्होंने क्या कहाः
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : file
हिटमैन रोहित ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'हमारे लिए इंग्लैंड दौरा काफी चैलेंजिंग होगा। हम इंग्लिश टीम को जरूर मात दे सकते हैं। मेरे पास खिलाड़ी, स्कील और उत्साहित कप्तान हैं। हमने इंग्लैंड में बहुत मैच खेला है। इसलिए हमें अपने खेलने की स्टाइल में परिवर्तन करने की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इसके अलावा टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित ने बातचित के दौरान ये भी कहा, 'आईपीएल अभी-अभी खत्म हुआ है। इसलिए मेरे पास जो कुछ महत्वपूर्ण समय बचा है उसे हम अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।'

4 of 6
रोहित शर्मा
आईपीएल में तीन बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई आईपीएल के 11वें सीजन में थोड़ी नाकामयाब रही। मुंबई इंडियंस ने 14 में से 6 मैच ही जीतने में सफल रही जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बता दें कि टीम इंडिया ने पिछला इंग्लैंड का दौरा साल 2014 में किया था। उस वक्त टीम इंडिया को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में  1-3 से हार, वन-डे में 3-1 से जीत और एक टी-20 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी। वहीं, आगामी 9 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट, 3 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
इसके अलावा रोहित ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कहा कि, इस साल लगभग सारे टीम ज्यादा से ज्याद वन-डे मैच खेलेन की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप नजदीक है, हालांकि अभी उसके शुरू होने में 10-11 महीने की देरी है। हम सबको फिलहाल अच्छे क्रिकेट खेलने की आवश्यकता है। हमें वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर खेलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें