फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाकर बनाए कई कीर्तिमान

Sun, 07 Jul 2019 12:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने शतक लगाते ही दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया और कई सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं रोहित के उन रिकार्ड्स पर।  

विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना पांचवा शतक लगाया और इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
संगकारा ने 2007 वर्ल्ड कप में कुल 4 शतक लगाए थे लेकिन अब रोहित ने 12वें वर्ल्ड कप की मात्र 8 पारियों में ही 5 शतक जड़कर नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। 


 

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
साथ ही 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रनों के मामले में भी रोहित शर्मा पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वे अभी तक 8 पारियों में 647 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
उनके नाम इस वर्ल्ड कप में अब 600 से अधिक रन हो चुके हैं। एक वर्ल्ड कप में 600 से अधिक रन बनाने वाले वे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन ने ही 2003 में 673 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
ROHIT SHARMA SIX
रोहित ने शतकों के मामले में भी सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप इतिहास में बनाए गए सबसे अधिक 6 शतकों की बराबरी कर ली है। सचिन ने जहां वर्ल्ड कप की 44 पारियों में 6 शतक लगाए थे वहीं रोहित ने ये कारनामा मात्र 16 पारियों में कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा सबसे अधिक चौके जड़ने के मामले में भी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित अब तक 8 पारियों में 67 चौके लगा चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें