फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' रोहित ने कहा- न्यूजीलैंड का दौरा मुश्किल, लेकिन हम चुनौतियों के लिए तैयार

Tue, 07 Jan 2020 07:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड दौरे को खुद के लिए बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम का बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण न्यूजीलैंड को क्रिकेट खेलने के लिए सबसे मुश्किल जगहों में से एक बनाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अगले महीने होने वाले दौरे की चुनौती के लिए तैयार हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े थे।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी में वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाले दो टेस्ट मैच में उन्हें नील वैगनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा। रोहित ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट खेलने के लिए आसान देशों में से एक नहीं है। पिछली बार हमें टेस्ट श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हमने कड़ी टक्कर दी थी। अब हमारा मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण तब की तुलना में बिलकुल अलग है। 
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा कि निजी तौर पर इसमें कोई शक नहीं कि नई गेंद से गेंदबाजों का सामना करना और उन गेंदबाजों के खिलाफ खेलना जो बीच के ओवरों में आएंगे चुनौती होगी। रोहित को पता है कि भारत के बाहर गेंद अधिक स्विंग और सीम ले सकती है, लेकिन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला अच्छा बदलाव रही जहां उपमहाद्वीप की सामान्य पिचों से अलग तरह की पिचें थीं। 

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
सलामी बल्लेबाज ने कहा कि किसी भी हालात में नई गेंद का सामना करना आसान नहीं होता। बेशक भारत के बाहर यह और अधिक मुश्किल है। हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट खेले और मैंने भारत में कभी गेंद को इतना स्विंग होते हुए नहीं देखा जितना गेंद पुणे (दूसरे टेस्ट में) में स्विंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने (दक्षिण अफ्रीका ने) जो शुरुआती ओवर फेंके, उस समय पिच में नमी थी और इसलिए उन्हें काफी मदद मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रांची में (जहां रोहित ने दोहरा शतक जड़ा) भी हमने काफी जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने कहा कि लेकिन मुझे पता है कि क्या उम्मीद की जा सकती है क्योंकि पिछली बार (2014 श्रृंखला में) मैं वहां था। आसान हालात नहीं होंगे लेकिन मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। भारत आईसीसी प्रतियोगिताओं में पिछले छह साल में खिताब जीतने में विफल रहा है, लेकिन रोहित का मानना है कि युवा खिलाड़ी जब एक साथ पर्याप्त समय तक खेल लेंगे तो चीजें बेहतर होंगी।
विज्ञापन

6 of 7
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
33 साल के इस क्रिकेटर ने कहा कि चीजें अब बदल रही हैं। श्रेयस (अय्यर) चौथे नंबर पर खेल रहें हैं और काफी अच्छा कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छा किया। शिवम दुबे भी अच्छा प्रदर्शन करने लगे हैं। इसलिए मुझे भरोसा है कि हमारे युवा खिलाड़ी जिम्मेदारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि लोकेश राहुल, ऋषभ, श्रेयस और शिवम ने टीम के रूप में काफी मैच एक साथ नहीं खेले हैं। लेकिन अब ऐसा होगा और ऐसा होने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोहित को साथ ही यकीन है कि चौथे नंबर पर अपनी जगह लगभग पक्की करने के बाद अय्यर अब और अधिक आजादी से खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रेयस को पता है कि अब आने वाले वर्षों में उसे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। वह अब सुरक्षित महसूस कर रहा है और अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें