टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने साल 2017 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह विश्व के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक ही दौरे में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक जमाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में शतक, वन-डे में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब रोहित ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि किसने उन्हें 'हिटमैन' का नाम दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रोहित ने कहा, 'रवि शास्त्री और क्रू के एक सदस्य पीडी ने मुझे यह नाम दिया था। उन्होंने एक मैच के बाद मुझे हिटमैन कहा था, क्योंकि मैंने हिटमैन की तरफ खेला था और मेरे नाम में रो के बाद हिट आता है। रवि ने कमेंट्री के दौरान मुझे यह नाम दिया था।'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
इसके बाद से इंडियन प्रीमियर लीग के कई मुकाबलों में बेहतरीन पारी के कारण भी 'हिटमैन' नाम को बल मिला। बहरहाल, भारतीय ओपनर का अब पूरा ध्यान आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगा है। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी से केपटाउन में शुरू होगा।
रोहित शर्मा ने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण अफ्रीका में वह इसी सफलता को दोहराने की कोशिश करेंगे। मुंबई के बल्लेबाज की कोशिश टेस्ट टीम में अपनी जगह स्थाई करने की है और दक्षिण अफ्रीका दौरे को वह इसके लिए बेहतरीन मंच मान रहे हैं।