Zara Hatke: आपने कभी न कभी किसी फ्लाइट में सफर किया होगा। अगर नहीं तो फिल्म या ब्लॉग में किसी को यात्रा करते हुए जरूर देखा होगा। इस दौरान आपने देखा होगा कि यात्रियों की मदद के लिए ज्यादातर महिला स्टाफ ही होती हैं। यात्रियों की हर एक चीज का ध्यान रखने के लिए एयर होस्टेस को चुना जाता है। दुनियाभर की कई फ्लाइट कंपनियां फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पुरुषों की जगह महिलाओं को ज्यादा चुनती हैं। यही नहीं विमान के भीतर काम कर रहे क्रू मेंबर में भी सर्वाधिक महिलाएं ही होती हैं।
कुछ अनुमानों के मुताबिक, पुरुष और महिला केबिन क्रू मेंबर का अनुपात लगभग 2/20 का होता है। वहीं कई विदेशी एयरलाइंस में यही अनुपात 4/10 का होता है। ये आंकड़े स्पष्ट तस्वीर बयां करते हैं कि फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है। आखिर सवाल है कि ऐसा क्यों होता है? महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा फ्लाइट स्टाफ में ज्यादा वरीयता क्यों दी जाती है? आप में से कई लोग ये सोच रहें होंगे कि इसका कारण खूबसूरती है। पर ऐसा नहीं इसके पीछे का कारण कुछ और है। आइए आपको इस खबर में विस्तार से बताते हैं...