फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा से पूछा, तीन दोहरे शतकों में से बेस्ट कौन सा? मिला ये जवाब

Thu, 14 Dec 2017 08:48 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक पत्नी ऋतिका सजदेह को शादी की सालगिरह के गिफ्ट के रूप में भेंट किया। रोहित और उनकी वाइफ ऋतिका की आज दूसरी मैरिज एनिवर्सरी है और 'हिटमैन' ने दोहरा शतक जड़कर इसे बेहद स्पेशल बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : twitter
श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 141 रन से मात देने के बाद रोहित ने कहा, 'मैं खुश हूं कि मेरी पत्नी इस खास दिन मेरे साथ है। मुझे पता था कि उसे यह गिफ्ट पसंद आएगा। वो मेरी मजबूती है। वो मेरे अच्छे और बुरे यानी हर समय साथ रही है। आपको खेल में काफी दबाव से गुजरना पड़ता है और ऐसे में पत्नी की मौजूदगी काफी विशेष होती है।'
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : File
'हिटमैन' ने आगे कहा, 'मेरी और ऋतिका की शादी की दूसरी सालगिरह है। लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि हम मैच जीते। हम स्टेडियम में सही चीज करना चाहते थे और ऐसा करने में कामयाब रहे। अब हमारा पूरा ध्यान विजाग में होने वाले आखिरी वन-डे पर टिका है।'

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में केवल 153 गेंदों में 13 चौको और 12 छक्को की मदद से नाबाद 208 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 251 रन बनाए। टीम इंडिया ने मोहाली वन-डे 141 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पहला वन-डे श्रीलंका ने 7 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
अपने दोहरे शतक के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'शिखर और श्रेयस ने बेहतरीन पारियां खेली। मैंने अपना शतक 38वें या 39वें ओवर में पूरा किया। फिर जैसा कि मैंने पहले भी दो बार किया है, क्रीज पर डटा रहा और गेंद की लाइन को पकड़ते हुए शॉट्स जमाए।'
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
यह पूछने पर कि तीनों दोहरे शतकों में से सबसे करीब कौन सा है तो रोहित ने कहा, 'किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। वैसे मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि 264 रन की पारी मेरे दिल के काफी करीब है। मगर ईमानदारी से तीनों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक मैच में दोहरा शतक जड़ा था। फिर चोट से उबरकर तीन महीने बाद वापसी की और 264 रन बनाए। आज भी पहले वन-डे में मिली करारी हार से उठकर ऐसा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने युवा वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन के लिए गेंदबाजी करने के लिहाज से परिस्थिति आदर्श नहीं थी, लेकिन वो ऐसे ही सीखेंगे। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और वो आईपीएल में भी अच्छा खेल चुके हैं। हमें सुंदर जैसे युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरुरत है। मुझे उम्मीद है कि वो आगे चलकर बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें