फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami vs Rohit-Virat: 'रोहित या कोहली, नेट्स में किसे गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल?' शमी का जवाब जीत लेगा दिल

Sat, 20 Jul 2024 01:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में शमी एक पॉडकास्ट शो पर दिखाई दिए और कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बातचीत की। शमी ने बताया कि विराट और रोहित नेट्स में उनका सामना किस प्रकार करते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
विराट, रोहित और शमी - फोटो : BCCI/ICC
वनडे विश्व कप 2023 के बाद से एक्शन से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल ही में नेट्स पर लौटे हैं। विश्व कप में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिससे वह टी20 विश्व कप 2024 में खेलने से चूक गए। शमी ने वनडे विश्व कप में सात मैचों में कुल 24 विकेट लिए थे और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हाल ही में शमी एक पॉडकास्ट शो पर दिखाई दिए और कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बातचीत की। शुभंकर मिश्रा ने शमी से पूछा कि रोहित और विराट में से किससे नेट्स पर भिड़ना ज्यादा मुश्किल है। इस पर शमी ने जो जवाब दिया, उसने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 3
विराट, रोहित और शमी - फोटो : BCCI/ICC
शमी ने कहा, 'वे (विराट कोहली और रोहित शर्मा) नेट्स पर मेरा सामना करना पसंद नहीं करते। मैंने कई इंटरव्यू में यह बात कही है। यह विराट के साथ एक बहुत ही दोस्ताना संबंध की तरह है। हम एक-दूसरे को चुनौती देते रहते हैं। वह मेरे खिलाफ अलग-अलग शॉट खेलने की कोशिश करता है, जबकि मैं उन्हें आउट करने की पूरी कोशिश करता हूं। यह दोस्ती हमें प्रेरित करती है, जिससे हमें अपना सौ प्रतिशत देने में मदद मिलती है। मैं हमेशा अच्छी तरह से नेट्स में फील्ड सेट करता हूं और फिर विराट से कहता हूं कि वह मेरे खिलाफ आकर बल्लेबाजी करें। रोहित नेट्स में मेरा सामना करने के लिए कभी राजी नहीं होता। वह सीधे कहता है कि नहीं। मैंने विराट को नेट्स में दो या तीन बार आउट किया है। वह हमेशा चिढ़ जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media
33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने यह भी खुलासा किया कि ईशांत शर्मा और कोहली भारतीय टीम में उनके दो अच्छे दोस्त हैं। हमारा करीबी दोस्तों का एक समूह है जिसमें ईशांत शर्मा, विराट कोहली और कुछ पूर्व क्रिकेटर हैं और हम फोन पर एक दूसरे से बात करते रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम नियमित रूप से एक-दूसरे से बात करते हैं।' शमी भारतीय लाइन अप के अहम गेंदबाज हैं और पूरा देश उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें कब मौका दिया जाता है। अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें एक अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह और उनकी जोड़ी विपक्षी टीम के लिए घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें