रोहित शर्मा
बता दें कि इससे पहले भी वो आईपीएल के 11वें सीजन में दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही मौजूदा आइपीएल में वो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में अपने ही साथी खिलाड़ी इशान किशन की बराबरी कर चुके हैं। रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही इस आइपीएल में तीसरी बार ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इशान किशन मौजूदा सीजन में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास में वह सबसे ज्यादा बार डकआउट होने के मामले में छठे स्थान पर मौजूद है। वह अबतक 12 बार डक आउट हुए हैं।