फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR ने 245 रन बनाकर रचा कीर्तिमान, जानिए IPL इतिहास के टॉप-5 स्कोर

Mon, 14 May 2018 12:50 AM IST
मुकेश झा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dinesh karthik
आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत साल 2008 में शुरु हुई थी। तब से अब तक आईपीएल के 10 सीजन खेले जा चुके हैं और 11वां सीजन जारी है। 11वें सीजन के 43 मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को खेले खेले गए आईपीएल 2018 के 44वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 246 रन का विशाल लक्ष्य रखा है, जो इस सीजन के अब तक सर्वाधिक स्कोर है।

यही नहीं, केकेआर ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और आज अपना 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर क्या हैं और उसमें सबसे खास क्या रहा। आगे की स्लाइड्स में देखिए आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर:
विज्ञापन

बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013

2 of 6
chris gayle
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम दर्ज है। आरसीबी ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेले गए 31वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में पुणे ने 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी और 130 रन से मैच हार गई थी। इस मुकाबले में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

बैंगलोर बनाम गुजरात लायंस, 2016

3 of 6
ipl 2016
आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम ही दर्ज है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 44वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में गुजरात 18.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गई थी और इस मुकाबले में गुजरात को 144 रन के बड़े से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में विराट कोहली (109) और एबी डीविलियर्स (129) रन की तूफानी पारियां खेली थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010

4 of 6
आरसीबी बनाम केकेआर
आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 'प्लेऑफ' की पसंदीदा टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2010 के 32वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेच खोकर 223 रन ही बना सकी थी। इस मैच को सीएसके ने 23 रन से अपने नाम किया था। मुरली विजय ने इस मैच में 127 रन शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

कोलकाता बनाम पंजाब, 2018

5 of 6
सुनील नरेन - फोटो : ipl
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2018 के 44वें मुकाबले में सुनील नरेन (75) और कप्तान दिनेश कार्तिक (50) के आक्रामक पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 245 रन बनाए ते। यह आईपीएल के इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है जबकि आईपीएल इतिहास का चौथा बड़ा स्कोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई बनाम पंजाब, 2008

6 of 6
ms dhoni
आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी 'माही ब्रिगेड' के नाम ही दर्ज है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2008 में पंजाब के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब 4 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी और मैच हार गई थी। इस मुकाबले में चेन्नई की तरफ से माइकल हसी ने 116 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें