रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई, जो टी -20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। अपनी इस पारी से रोहित शर्मा ने उन तमाम लोगों को करार जवाब दिया, जो उनके फॉर्म और यो-यो फिटनेस टेस्ट पर सवाल उठा रहे थे।