फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुलचा' ने बिगाड़ा आयरलैंड का हाजमा, बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन भेजने पर किया मजबूर

Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File
टीम इंडिया ने गुरुवार रात खेले गए पहले टी-20 में आयरलैंड को 76 रन की करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ही भारत ने दो मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में अपने इस शानदार प्रदर्शन से 'विराट सेना' ने इंग्लैंड को भी आगामी सीरीज के लिए आगाह कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों को अहम योगदान रहा। हालांकि रोहित-धवन ने मिलकर मेजबान टीम का आधा काम पहले ही तमाम कर दिया था। बची-खुची कसर 'कुलचा' ने निकाल दी। चौंकिए मत हम यहां खाने वाले 'कुलचे' की नहीं बल्कि टीम इंडिया के दो गेंदबाजों कुलदीप और चहल की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
टीम इंडिया की इन नई रिस्ट स्पिनर्स जोड़ी को 'कुलचा' नाम दिया गया है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी दोनों ने ऐसी जुगलबंदी दिखाई कि आयरिश बल्लेबाजों का हाजमा ही खराब हो गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 209 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी के सामने महज 132 रन ही बना पाई।

4 of 7
चाइनामैन कुलदीप यादव (21 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (38 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के जादू के सामने आयरलैंड नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह ने भी 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

5 of 7
बीते 4-5 सालों में टीम इंडिया खेल के शॉर्ट फॉर्मेट में पिछड़े रही थी। वजह थी बीच के ओवर्स में विकेट न निकाल पाना। अश्विन और जडेजा की जोड़ी को बल्लेबाज आसानी से पढ़ लेते थे। मगर अब रिस्ट स्पिनर्स की इस नई जोड़ी ने जिस तरह अपने पहले ब्रिटेन दौरे में धूम मचाई है, यह इंग्लैंड के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 7
पिछले कुछ समय से सीमित ओवर क्रिकेट में कलाई के गेंदबाज काफी सफलता हासिल कर रहे हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि बिना कलाई के स्पिनर यहां नहीं जीत सकते। बाएं हाथ के स्पिनर से ज्यादा दाएं हाथ के स्पिनर के पास अधिक विविधता होती हैं। उदाहरण के तौर पर बाएं हाथ के स्पिनर के पास दो ही विकल्प होते हैं, जबकि एक दाएं हाथ के स्पिनर के पास चार विविधता होती हैं। ऐसे में बल्लेबाज हमेशा सोचता रहता है कि अगली गेंद कौन सी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि 27 वर्षीय युजवेंद्र चहल जहां एक लेग ब्रेग स्पिनर हैं, जो दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं तो 23 वर्षीय कुलदीप यादव एक चाइनामैन गेंदबाज है। जब बाएं हाथ का स्पिनर गेंद को अंगुलियों की बजाय कलाई से स्पिन कराता है, तो उसे 'चाइनामैन बॉलर' कहते हैं। कुलदीप यादव भारत के इकलौते चाइनामैन गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें