वुड हाल के वर्षों में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं जो लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत को भी कड़ा प्रतिस्पर्धी बताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का कहना है कि उन्होंने अब तक अपने करियर में जिन भारतीय खिलाड़ियों को गेंदबाजी की है, उनमें रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है क्योंकि जब वह लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। वुड घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुई पांच मैच की सीरीज से बाहर रहे। वह एशेज सीरीज से पहले सितंबर में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के साथ वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मार्क वुड
- फोटो : ANI
पॉडकास्ट में वुड ने कही यह बात
‘द ओवरलैप क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए वुड ने बताया कि भारत के खिलाफ खेलते हुए उन्हें किन बल्लेबाजों का सामना करने में सबसे मुश्किल हुई। वुड ने कहा, 'अपने करियर के अलग अलग चरण के हिसाब से मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा। उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल इसलिए हैं क्योंकि शॉर्ट गेंदबाजी करते हुए आपको लगता है कि उन्हें आउट करने का मौका है लेकिन अगर वह उस दिन फॉर्म में हैं तो वह धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली-पंत को प्रतिस्पर्धी बताया
वुड ने कहा, 'इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल था। मुझे हमेशा लगता था कि उनका बल्ला बस चौड़ा होता जा रहा है, क्योंकि वह आसानी से शॉट खेल पा रहे थे।' वुड हाल के वर्षों में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं जो लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत को भी कड़ा प्रतिस्पर्धी बताया।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ANI
कोहली को लेकर बोले वुड
उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से कोहली अविश्वसनीय प्रतिस्पर्धी हैं। ऐसे खिलाड़ी जिनके बारे में मुझे लगता था कि चौथे और पाचवें स्टंप उनकी कमजोरी हैं लेकिन जब भी मैंने उन्हें इस लाइन पर गेंदबाजी की तो वह कभी भी चूके नहीं। इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल था।' रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं।
पंत के बारे में बोले वुड
वहीं पंत के बारे में बात करते हुए वुड ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि वह संयम बनाए रखता है। वह इतना अप्रत्याशित हो सकता है कि अगर आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी करते रहते हैं तो उसकी नजर बहुत तेज है और वह इच्छानुसार हिट करता है। इसलिए उसे गेंदबाजी करते हुए आपको धीमी गेंद, ऊंची बाउंसर या फिर तेज यॉर्कर सभी को आजमाना चाहिए।'