टीम इंडिया ने मोहाली में खेले जा रहे चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 259 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (123) ने टीम की शानदार शुरुआत दिलाई। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
dhoni rohit
दरअसल रोहित वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मैच में दो छक्के लगाए, जिसके साथ ही वन-डे में उनके छक्कों की संख्या 218 हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
MS DHONI
वन-डे में धोनी ने अब तक कुल 217 छक्के जड़े हैं। हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट करियर की बात की जाए तो धोनी अभी भी रोहित से थोड़ा आगे हैं। एशिया XI जैसी टीमों के आंकड़े भी जोड़े जाएं तो धोनी ने कुल 224 छक्के लगाए हैं।
4 of 5
dhoni gayle afridi
हालांकि अभी भी दोनों ही भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी से काफी पीछे हैं। अफरीदी ने वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाए हैं।