फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 14 Dec 2017 08:49 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में नाबाद दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से 208* रन बनाए। चलिए गौर करते हैं कि 'हिटमैन' ने अपनी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित शर्मा ने वन-डे क्रिकेट में पांचवीं बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने इसके साथ ही 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 5 बार 150 या इससे अधिक रन की पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 162 छक्के हो गए हैं। भारतीय टीम की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 209 छक्के जमाए हैं। दूसरे नंबर पर 195 छक्को के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। 189 छक्के जड़कर सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर काबिज हैं। रोहित शर्मा के बाद युवराज सिंह 153 छक्को के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

4 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया की तरफ से वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15 वन-डे शतक) को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर का 16वां सैकड़ा जमाया। वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम दर्ज हैं। विराट कोहली (32 शतक) दूसरे और सौरव गांगुली (22 शतक) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricketCountry.com
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के ओपनर के रूप में अपने वन-डे करियर का 14वां शतक जमाया और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग और रोहित बतौर भारतीय ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर 45 शतक जमाए। प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली 19 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
'हिटमैन' टीम इंडिया की तरफ से सबसे जल्दी 16 वन-डे शतक बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे। रोहित शर्मा ने 167वीं पारी में 16वां शतक जड़ा। सबसे तेज 16 वन-डे शतक पूरा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। कोहली ने केवल 110 पारियों में यह कमाल किया था। सौरव गांगुली ने 151 पारियों में 16 शतक जड़े थे और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। तेंदुलकर ने 185वीं पारी में 16वां शतक पूरा किए।
विज्ञापन

7 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़े। वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले जहीर खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़ने का कमाल किया था। इसके अलावा 30 वर्षीय रोहित शर्मा टीम इंडिया की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज भी बने। रोहित के 2017 में अब तक 45 छक्के हो चुके हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर द्वारा 1998 में 40 छक्को के रिकॉर्ड को तोड़ा। सौरव गांगुली ने 2000 में 35 छक्के जड़े थे और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
वैसे, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में रोहित शर्मा विश्व में तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में सिर्फ 18 पारियों में 58 छक्के जमाए थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2002 में 36 पारियों में 48 हवाई फायर किए थे और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 2017 में 20 पारियों में 45* छक्को के साथ रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। शेन वॉटसन 2011 में 22 पारियों में 42 छक्को के साथ चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल 2015 में 32 पारियों में 42 छक्को के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें