रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने इस बारे में लिखा है, ‘रोहित ने 2015 से लेकर पुल शॉट से 1567 रन बनाए। उन्होंने सभी प्रारूपों में इस शॉट से सर्वाधिक रन बनाए। जब उन्होंने पुल शॉट खेला तब उनका स्ट्राइक रेट 274.91 रहा जो कि यह शॉट खेलकर 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहा।’
रोहित ने 2015 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुल से 1567, फ्लिक से 1229 और कवर ड्राइव से 1105 रन बनाए। रोहित ने इस बीच कुल 8968 रन पुल शॉट से बनाए और इस तरह से उन्होंने 17.47 प्रतिशत रन पुल शॉट से जुटाए। इस बीच रोहित ने पुल शॉट से 116 छक्के जमाए, जबकि इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (47 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं।