एशिया कप शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। हालांकि इससे पहले ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया के ऊपर जबानी हमला बोलना शुरू कर दिया है। पाक कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि टीम इंडिया के हराकर पाकिस्तान एशिया कप में अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : ESPN
इतन ही नहीं पाक कप्तान ने तो यहां तक कह दिया कि एशिया कप में उनकी टीम भारत को हराकर ही दम लेगी। हालांकि पाक कप्तान के इस बयान के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया की तरफ से अभी तक इस बयान पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
वहीं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एशिया कप में रोहित शर्मा को बल्लेबाजी का टिप्स देकर इस जुबानी जंग को हवा दे डाली है। युजी के इस बयान में बल्लेबाजी का एक सीक्रेट प्लान भी छिपा है।
4 of 5
rohit sharma
दरअसल एशिया कप की तैयारियों को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रैक्टिस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस पोस्ट के कैप्शन में रोहित शर्मा ने लिखा कि वह बल्ले लेकर अपने अगले मिशन की तरफ रवाना हो चुके हैं।
हालांकि इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में युजवेंद्र चहल ने एक बेहद मजाकिया लहजे में रोहित को बल्लेबाजी का टिप्स दिया। युजी ने कमेंटबॉक्स में रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा, 'डिफेंस नहीं करने का भाऊ उड़ाने का है।'