फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 बीयर की बोतलों के साथ कुक को मिली फेयरवेल पार्टी, इंग्लिश मीडिया के इस अनोखे गिफ्ट का VIDEO वायरल

Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक के लिए उनका आखिरी टेस्ट मैच किसी दिव्य स्वप्न की तरह था। हर खिलाड़ी ठीक ऐसी ही विदाई चाहत है, जैसी ओवल के मैदान पर एलिस्टर कुक को मिली। अपने आखिरी टेस्ट में शतक ठोक कुक ने अनगिनत रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इतने शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लिश मीडिया ने कुक को अनोखे अंदाज में बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
अपने आखिरी टेस्ट में शतक जड़कर एलिस्टर कुक का नाम उन 5 खिलाड़ियों में शामिल हो गया, जिन्होंने अपने डेब्यू और अंतिम दोनों टेस्ट में शतक जड़ा है। यह उनके करियर का 33वां टेस्ट शतक था। इसे यादगार बनाने के लिए चौथे दिन के खेल के बाद इंग्लिश पत्रकारों ने उन्हें 33 बीयर की बोतलें तोहफे में दी जो कि टेस्ट क्रिकेट में उनके लगाए सभी 33 शतकों के लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिटिश मीडिया ने बेशक 33 बीयर की बोतल कुक के 33 शतकों के लिए दी हो लेकिन इनमें से हर एक बीयर की बोतल खास है। पहली चीज तो यह कि हर बोतल अलग-अलग ब्रांड की है और दूसरी यह कि सभी बोतल इंग्लिश पत्रकारों के एक खास मैसेज को समेटे है।

4 of 5
ब्रिटिश मीडिया के साथ इस मुलाकात के दौरान कुक थोड़े भावुक भी हो गए। वही देश-विदेश से आए कई पत्रकारों ने कुक के साथ हल्के फुल्के पल बिताए। बता दें कि ओवल टेस्ट कुक का फेयरवेल टेस्ट था। इस टेस्ट की पहली पारी में कुक ने 71 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 147 रन की बड़ी पारी खेली।

अगली स्लाइड में वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस शतकीय पारी के दौरान कुक सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में संगकारा को पछाड़ते हुए टॉप 5 में जगह बनाने में भी कामयाब रहे। इसके अलावा वह सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज भी हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें