'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में दोहरा शतक जमाया और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपने वन-डे करियर का रिकॉर्ड तीसरा दोहरा शतक जड़ा। वो उनके लिए बेहद स्पेशल था क्योंकि इसी दिन उनकी शादी की एनिवर्सरी भी थी।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : twitter
रोहित के साथ उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद थी, जिन्हें एनिवर्सरी पर पति ने स्पेशल गिफ्ट दिया। रोहित शर्मा को क्रिकेट जगत से खूब तारीफें भी मिली। हालांकि, रोहित की कथिततौर पर एक्स गर्लफ्रेंड को यह तारीफ जरा भी पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 7
सोफिया हयात
जी हां, रोहित शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड सोफिया हयात को क्रिकेटर की तारीफ पची नहीं। रोहित और सोफिया को 2012 में एकसाथ देखा गया था। सोफिया ने स्वीकार भी किया था कि टीम इंडिया के क्रिकेटर के साथ वो रिलेशनशिप में हैं। सोफिया को रोहित की तारीफ इसलिए नहीं अच्छी लगी क्योंकि उनका मानना है कि लोग सिर्फ इसलिए तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वो (रोहित) मर्द हैं।
4 of 7
कंचनमाला पांडे
- फोटो : twitter
सोफिया ने कहा कि किसी ने कंचनमाला पांडे की उपलब्धि पर ध्यान नहीं दिया, जिन्होंने दिव्यंगों के ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता। सोफिया के हवाले से मेंसएक्सपी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि रोहित सफलता हासिल कर रहे हैं। मगर परेशानी इस बात की है कि लोग जेंडर को लेकर कितना भेदभाव करते हैं। रोहित को समझना चाहिए कि यह सिर्फ 'बल्ले-गेंद' का खेल है।'
विज्ञापन
5 of 7
सोफिया हयात
सोफिया ने आगे कहा, 'चूकी रोहित एक मर्द हैं तो लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। कोई तब उत्साहित नहीं हुआ जब कंचनमाला ने दिव्यांग होने के बाद भी ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता। यह ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली खबर थी और मेरे विचार से लोगों को इस पर ज्यादा खुशी जाहिर करना चाहिए थी। मैं सामाजिक मुद्दें पर जश्न मनाना ज्यादा पसंद करूंगी।'
विज्ञापन
6 of 7
सोफिया हयात
इसके साथ ही सोफिया ने रोहित के दोहरे शतक के बाद जश्न मनाने को लेकर भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि अपने पार्टनर को श्रेय देने की रोहित की आदत है। उन्होंने यह भी कहा कि जब रोहित फेल होते हैं तभी वो रोती हैं। 2017 की शुरुआत में सोफिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करने की खबर ट्विटर पर डाली और कैप्शन दिया, 'आखिरकार मुझे इन्हें अंत में ब्लॉक करना ही पड़ा।'
सोफिया ने कहा, 'रोहित का अपने पार्टनर को श्रेय देने की पुरानी आदत है। जब मैं उनकी जिंदगी में थी, तब वो मुझे श्रेय देते थे। मगर मैं रो देती थी जब वो फ्लॉप हो जाते थे। मुझे खुशी है कि रोहित को वो लड़की मिली, जो उन्हें मुझसे उबारने में सफल रही।'