फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 विश्व कप में किन खिलाड़ियों के साथ जाएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा ने दिए संकेत

Thu, 10 Jan 2019 11:57 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले 2019 विश्व कप को लेकर के बारे में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। इसके साथ ही हिटमैन ने यह भी बताया कि टीम इंडिया में एमएस धोनी की कितनी अहमियत है। 
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni
धोनी की उपस्थिति से टीम के माहौल और कप्तान को मदद मिलने के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'इतने सालों में हम देखते आएं हैं कि मैदान के अंदर और ड्रेसिंग रूम में धोनी की मौजूदगी कितनी मायने रखती है। उनकी मौजूदगी से टीम में शांति का माहौल बना रहता है। धोनी की उपस्थिति से कप्तान को मदद मिलती है और फिर बल्लेबाजी के समय वह फिनिशिंग टच बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने 2019 विश्व कप के लिए टीम संयोजन के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्व कप में भी वही टीम नजर आएगी जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसका मतलब एमएस धोनी का 2019 विश्व कप खेलना लगभग तय है। 

4 of 5
rohit sharma
रोहित ने कहा, 'आप विश्व कप में यही टीम देखेंगे। टीम में एक या दो बदलाव हो सकते हैं, वो भी प्रदर्शन के आधार पर या फिर किसी के चोटिल होने पर। मगर मुझे नहीं लगता कि टीम में बड़े फेरबदल होंगे। मेरा मानना है कि हर चीज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में महान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा। रोहित और विव दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन शतक जमाए हैं। रोहित ने जहां सिर्फ 16 वन-डे में यह कमाल किया, वहीं विव ने 40 मैचों में तीन शतक जमाए थे। ऐसे में रोहित के पास कंगारुओं के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें