फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट में किया कमाल, डॉन ब्रैडमैन के 71 साल पुराने कीर्तिमान को किया ध्वस्त

Mon, 21 Oct 2019 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा का जबरदस्त फॉर्म जारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलने के बाद से रोहित के बल्ले से लगातार रन और रिकॉर्ड बरस रहे हैं। इसी कड़ी में रांची में चल रही सीरीज के आखिरी टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने टेस्ट करियर का अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित अब तक इस सीरीज की चार पारियों में 529 रन बना चुके हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आउट होने से पहले 255 गेंदों में 83.13 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 28 चौके और छह छक्के भी जड़े।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा और डॉन ब्रैडमैन - फोटो : ट्विटर
रोहित के दोहरे शतक के बाद घरेलू जमीन पर टेस्ट में उनका औसत 99.84 का हो गया है। इसी के साथ रोहित घरेलू जमीन पर कम से कम 10 पारियों में सबसे अधिक औसत के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

4 of 5
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैडमैन ने 1928-48 के बीच 33 घरेलू टेस्ट मैचों में जहां 98.22 की औसत से 4332 रन बनाये थे, वहीं रोहित ने 18 पारियों में 1298 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने टेस्ट का अपना पहला दोहरा शतक लुंगी की गेंद पर छक्का जड़कर पूरा किया। उन्होंने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें