फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित, गांगुली-युवराज को छोड़ा पीछे

Sun, 07 Jul 2019 09:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को बड़ी जीत मिली। मैच में उप-कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शतक लगाए।  रोहित ने एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अपना दूसरा ही वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने रिकार्डों की झड़ी लगा दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हीं रिकार्डों में से एक खास रिकॉर्ड है वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी के बाद मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में उनका पांचवा मैन ऑफ द मैच अवार्ड था। 
विज्ञापन

3 of 7
Sachin Tendulkar - फोटो : social Media
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 44 पारियों में कुल 9 मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीते हैं। 

4 of 7
Glenn McGrath
सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करिअर में कुल 6 अवार्ड जीते हैं। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
वहीं रोहित शर्मा कुल 5 मैन ऑफ द मैच अवार्ड के साथ विवियन रिचर्ड्स, ग्राहम गूच, सनथ जयसूर्या, मार्क वॉ, लांस क्लूजनर, एबी डीविलिअर्स जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित ने ये कीर्तिमान मात्र 16 पारियों और अपने दूसरे वर्ल्ड कप में ही हासिल कर लिया है और उन्हें अभी और मैच खेलने हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि वो आने वाले समय में इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ सचिन के करीब पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
YUVRAJ GANGULY
इसके अलावा सौरव गांगुली और युवराज सिंह के नाम 4-4 मैन ऑफ द मैच अवार्ड शामिल हैं और दोनों ने ही क्रिकेट को अलविदा कर दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में शिखर धवन और कपिल देव के नाम 3-3 अवार्ड शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें