उत्तराखंड हिमाचल राज्य सीमा पर कुल्हाल क्षेत्र में एक 20 फीट लंबा अजगर मिलने से अफरातफरी मच गई। अजगर उत्तराखंड के कुल्हाल में आबादी वाले क्षेत्र में घुस रहा था। कुछ लोगों ने उसे देख लिया। विशाल अजगर के रिहायशी क्षेत्र में घुसने से काफी देर तक लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की तरफ से उत्तराखंड जा रहे पूरन, यशपाल, रामकुमार, अब्दुल, कविता, आरती, स्वाती, हनीफ व रामचंद्र ने कहा कि कुल्हाल में तकरीबन 20 फीट लंबा अजगर था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अच्छी बात यह रही कि लोगों ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया। पिछले वर्ष भी एक अजगर पकड़ा गया था। लेकिन, ऐसा विशालकाय अजगर इस क्षेत्र में पहली बार देखा गया है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस क्षेत्र से बड़े सर्प लगभग विलुप्त हो चुके हैं। इतने बड़े आकार के सर्प का आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से हर कोई हैरत में है। उधर, उत्तराखंड राज्य की कुल्हाल चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बाबा भूरे शाह मार्ग के समीप एक बड़े अजगर को पकड़ा गया है।