फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलार्ड पर आग बबूला हुए 'हिटमैन' रोहित, टी-20 सीरीज से पहले कैरेबियन कप्तान ने उड़ाई नींद

Sat, 30 Nov 2019 08:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : Social media
भारत-वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर से टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। इसके लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही हो चुका है। वेस्टइंडीज ने भी कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम की घोषणा कर दी है। पोलार्ड को कुछ समय पहले ही वन-डे और टी-20 टीम की कमान मिली थी। उन्होंने पहली ही वन-डे सीरीज में अफगानिस्तान को मात दी। स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीरीज के प्रमोशन के लिए एक ऐड बनाया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड का ऐड काफी वायरल हुआ था। अब एक नया ऐड आ गया है। इसमें पोलार्ड रोहित की नींद खराब करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर
गहरी नींद में सोए रोहित को सुबह चार बजे कॉल आता है। इसमें उन्हें कहा जाता है कि पोलार्ड ने उन्हें इतनी सुबह जगाने के लिए कहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले पोलार्ड ने रोहित को वेक अप कॉल करवाया है। इस कॉल को लेकर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुस्से की इमोजी शेयर की है। इसके साथ वेस्टइंडीज के कप्तान और मुंबई इंडियंस में अपने साथ कीरोन पोलार्ड को टैग भी किया है।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
भारत- वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर से हैदराबाद में टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीम के बीच तीन मैच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला आठ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम और आखिरी 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
india vs west indies
वन-डे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीमो पॉल, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन ऐलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन, शेरफोन रदरफोर्ड, लेंडी सिमंस, केस्रिक विलियम्स, हेडन वाल्श, जूनियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें