फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा ने की छक्कों की बरसात, तूफानी पारी खेल फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Thu, 16 Aug 2018 02:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में जोरदार वापसी की। बेंगलुरु ब्लास्टर्स के कप्तान ने सिर्फ 38 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 81 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को 5 विकेट पर 228 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन बेलगावी पैंथर्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी और 67 रन से मैच हार गई। यह कहना गलत नहीं होगा कि उथप्पा ने एक बार फिर उम्दा पारी खेलकर टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

2 of 5
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
बता दें कि रॉबिन उथप्पा पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन चयनकर्ताओं द्वारा लगातार वह नजरअंदाज हो रहे हैं। हाल ही में संपन्न आईपीएल में उनका प्रदर्शन जोरदार नहीं रहा था। उथप्पा ने 2018 आईपीएल में 16 मैच खेले और करीब 22 की औसत से 351 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जमाया। हालांकि, उथप्पा काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और कई बार दिग्गज क्रिकेटर उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
बहरहाल, बेलगावी के कप्तान स्टुअर्ट बिन्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया क्योंकि मौसम अच्छा नहीं था। बेंगलुरु में शाम को बारिश हुई, जिसकी वजह से मैच निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी पर शुरू हुआ। खेर, मैदान में मौजूदा 11,000 दर्शकों का पैसा वसूल हुआ क्योंकि मैच पूरा खेला गया।

4 of 5
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
रॉबिन उथप्पा क्रीज पर हो तो मनोरंजन होना लाजमी है। उन्होंने ऐसा ही किया और ओपनर एम विश्वनाथन (46 रन, 6x4, 2x6, 26 गेंदें) के साथ टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। बता दें कि उथप्पा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 42 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉबिन उथप्पा
विश्वनाथन को नेगी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद उथप्पा ने अकेले के दम पर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोहराम मचाया और बेलगावी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया और पैंथर्स को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन पर रोक दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें