फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का हमशक्ल पहुंचा रोडीज का ऑडिशन देने, लोग हुए हैरान

Thu, 09 Jan 2020 05:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियालिटी शो रोडीज 17 के इन दिनों ऑडिशन चल रहे हैं। सात जनवरी को चंडीगढ़ में ऑडिशन के दौरान भारतीय क्रिकेट कप्तान के हमशक्ल लक्ष्य ठकराल ऑडिशन देने पहुंचे। विराट की तरह चश्में लगाकर शो में पहुंचे लक्ष्य ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
विज्ञापन

2 of 4
Lakshya Thukral - फोटो : सोशल मीडिया
20 वर्षीय लक्ष्य फार्मा के छात्र हैं। वह हूबहू विराट कोहली की तरह दिखते हैं। विराट से मिलती अपनी शक्ल को लेकर उन्होंने कहा कि कई मौकों पर लोग मुझे भारतीय कप्तान विराट कोहली समझकर तस्वीर लेने लगते हैं। लक्ष्य ने कहा कि वह रोडीज का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे शो की होस्ट नेहा धूपिया की गैंग में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
neha dhupia
लक्ष्य ने बताया कि नेहा उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगती हैं। उन्होंने कहा कि इस शो में शामिल होकर मैं अपने हुनर को परखना चाहता हूं और मुझे चुनौतियां पसंद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में आयुष्मान खुराना। - फोटो : amar ujala
रोडीज टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लंबे शो में से एक है। यह युवाओं पर आधारित शो है। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। शो के पहले विजेता एक्टर, वीजे रणविजय सिंह थे। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी साल 2004 में इसके विजेता बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें