फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash-Chahal: महवश ने चहल के साथ मनाया जीत का जश्न, टीम इंडिया की जीत के बाद स्टेडियम से शेयर किया वीडियो

Mon, 10 Mar 2025 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

चहल स्टेडियम में आरजे महवश के साथ बैठे नजर आए। मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
आरजे महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram
भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस जीत के इतर एक बात और है जो सुर्खियां बटोर रही है। यह है भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का किसी और लड़की के साथ स्टेडियम में दिखना। दरअसल, चहल दर्शक दीर्घा में मौजूद थे और उनके बगल में आरजे महवश बैठी दिखीं। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं। इतना ही नहीं महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है उसमें भी चहल उनके साथ नजर आ रहे हैं। महवश ने इसके कैप्शन में लिखा- कहा था न जिता के जाऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं।
विज्ञापन

2 of 5
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram
चहल स्टेडियम में आरजे महवश के साथ बैठे नजर आए। मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए। चहल को किसी और लड़की के साथ मैच देखते ही प्रशंसक चौंक गए और देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शुरू में किसी को समझ नहीं आया कि यह लड़की कौन है। फिर चहल और आर जे महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक ही एंगल से वीडियो पोस्ट करते नजर आए। दोनों के वीडियो के बैकग्राउंड में ऑल ऑन द लाइन लिखा दिखा। धनश्री के साथ तलाक की अटकलों के बीच चहल का किसी और लड़की के साथ बैठे दिखने ने सुर्खियां बटोरी हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram
पत्नी धनश्री के साथ नहीं चल रहा सब सही?
मालूम हो कि चहल और धनश्री के बीच तलाक की अटकलें चल रही हैं। पिछले कुछ समय से चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। चहल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं।

4 of 5
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram
कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं। धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram
भारत ने चार विकेट से दर्ज की जीत
गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें