फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, इंसानों की हत्या करना मानते हैं मर्दानगी

Mon, 10 Mar 2025 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Adobe Stock
World's Most Dangerous Tribes: दुनिया में कई खतरनाक और रहस्यमयी जनजातियां मिलती हैं। इनके बारे में बहुत लोग जानते हैं। इन जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। एक तरफ लोग आधुनिक युग में अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। इन जनजातियों में कई बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। 

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। आज हम इस जनजाति के बारे में बताते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 5
इंसानों की हत्या करना इस जनजाति का है शौक - फोटो : Adobe Stock
मुर्सी जनजाति के लोगों के पास ऐसे खतरनाक हथियार होते हैं जिनसे वह किसी की भी पलभर में हत्या कर सकते हैं। इसकी वजह से मुर्सी जनजाति को बेहद खतरनाक माना जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जीबोगरीब रस्मों रिवाजों का पालन करती है मुर्सी जनजाति - फोटो : Adobe Stock
मुर्सी जनजाति अजीबोगरीब रस्मों रिवाजों का पालन करती है, जिसके लिए भी उसे दुनियाभर में जाना जाता है। इस जनजाति में महिलाओं के नीचे के होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। यह उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। जनजाति के लोग मानते हैं कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।

Sunita Williams: इस दिन धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, नासा ने बताई नई तारीख

4 of 5
मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है - फोटो : Adobe Stock
मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना है कि इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोग अभी तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी इजाजत के बिना इनके इलाके और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसको ये लोग मार देते हैं। 

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की नई भविष्यवाणियों में ऐसा क्या है? जिनसे बढ़ी दुनिया की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंसक व्यवहार की वजह से अक्सर चर्चा होती है। - फोटो : Adobe Stock
इस जनजाति की इसके हिंसक व्यवहार की वजह से अक्सर चर्चा होती है। हिसंक व्यवहार के कारण ही इथियोपिया की सरकार ने मुर्सी जनजाति से संपर्क करने पर बैन लगाया है। अगर कोई विदेशी व्यक्ति या राष्ट्र प्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया जाता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें