आईपीएल-10 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी आजकल भले ही सुर्खियों से दूर हों लेकिन उनकी नजरे आगामी घरेलू सीजन पर टिकी हुईं हैं। वह अगले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
IPL के स्टार राहुल त्रिपाठी ने बताया-धोनी ने पहले मैच से पहले दी थी ये सलाह
2 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL
रांची में जन्मे राहुल ये कभी नहीं सोचा था कि वह टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेल सकेंगे। लेकिन आईपीएल ने उनका ये सपना भी पूरा कर दिया। आईपीएल के अपने पहले सीजन में राहुल ने सबको चौंका दिया। आम तौर पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले राहुल को पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने प्रमोट कर पारी की शुरुआत करने का मौका दिया। इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 मैचों में राहुल ने 391 रन बनाए। कोलकाता के खिलाफ 93 रन की पारी उनकी दसवें सीजन में सर्वश्रेष्ठ पारी रही।
विज्ञापन
IPL के स्टार राहुल त्रिपाठी ने बताया-धोनी ने पहले मैच से पहले दी थी ये सलाह
3 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL official web
त्रिपाठी अब तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन की प्रथम श्रेणी लीग में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। त्रिपाठी टी-20 स्टार हैं और महाराष्ट्र की रणजी टीम में भी उनकी जगह स्थाई नहीं है। चेन्नई में खेली जाने वाली लीग दिन के फॉर्मेट में खेली जाती है इससे सुपरजायंट के इस स्टार खिलाड़ी को नए क्रिकेट सीजन से पहले तैयार होने में मदद मिलेगी।
IPL के स्टार राहुल त्रिपाठी ने बताया-धोनी ने पहले मैच से पहले दी थी ये सलाह
4 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL
राहुल ने स्पोर्ट्स स्टार पत्रिका से बात करते हुए कहा, धोनी ने कहा मुझे याद है कि धोनी ने किस तरह मुझे शांत रहने की सलाह दी थी। उन्होंने आगे कहा, धोनी, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का उन्हें बहुत फायदा हुआ। राहुल ने बताया, मुझे याद है आईपीएल के पहले मैच से पहले में परेशान था ऐसे में धोनी भाई ने मुझे सलाह देते हुए कहा, ये तुम्हारे लिए और मैचों की तरह ही है। अपने ऊपर दबाव लेने से बेहतर है कि तुम इसे एक मौके के रूप में लो।
विज्ञापन
IPL के स्टार राहुल त्रिपाठी ने बताया-धोनी ने पहले मैच से पहले दी थी ये सलाह
5 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL official web
राहुल ने आगे कहा, मुझे आईपीएल की पहली गेंद याद है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जब वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे थे। जब उन्होंने क्रिस मॉरिस की गेंद की पहली गेंद पर चौका जड़ा तो मॉरिस ने उनसे कुछ कहा लेकिन उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
IPL के स्टार राहुल त्रिपाठी ने बताया-धोनी ने पहले मैच से पहले दी थी ये सलाह
6 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL official web
राहुल को आगामी तमिलनाडु प्रीमियर लीग(टीएनपीएल) का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है। टी-20 फॉर्मेट में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता से कई खिलाड़ी आईपीएल ततक पहुंचे। लेकिन बीसीसीआई ने इस प्रतियोगिता में बाहर के खिलाड़ियों के खेलने पर सवाल खड़े किए हैं। टीएनपीएल में बाहरी खिलाड़ियों के खेलने के सवाल पर राहुल ने कहा बीसीसीआई जो भी निर्णय लेगी वह उसके साथ जाएंगे।