फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nidahas Trophy: ऋषभ पंत ने बनाया एक खास लक्ष्य, इस अंदाज में किया खुलासा

Mon, 05 Mar 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पूरा ध्यान निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टिका है, ताकि वह टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित कर सकें। पंत ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं मिले हर मौके को भुनाने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अहम योगदान देना चाहता हूं।'
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की मजबूत टीम श्रीलंका भेजी है। इस सीरीज में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया ने अपने सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली, एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार को हार्दिक पांड्याजसप्रीत बुमराह के साथ आराम दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
इन खिलाड़ियों को आराम देने से युवा पंत, विजय शंकर, दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिला है। हालांकि, पंत इस सीरीज में दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के अनुभव के साथ खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 38 रन की पारी खेली थी।

4 of 5
ऋषभ पंत
20 वर्षीय युवा बल्लेबाज से टीम इंडिया और फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। पंत ने तेजी से रन बनाने की क्षमता दिखाई है। हालांकि, अपनी राज्य टीम दिल्ली का नेतृत्व करना पंत को भारी पड़ा, जिसे लेकर उन्होंने कड़ा बयान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
बकौल पंत, 'कप्तानी तो अगले पांच साल तक नहीं करूंगा। मैं अपने प्रदर्शन को सुधारने पर ध्यान लगाना चाहता हूं। हमारी टीम में इशांत और गौतम भैया जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। वह लोग कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि अभी इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने की जरुरत है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें