एमएस धोनी और ऋषभ पंत
युवा विकेटकीपर ने आगे कहा, 'धोनी ने मुझे दबाव की स्थिति में धैर्य रखना सिखाया है। आपको शांत और धैर्य रखते हुए अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए।' अपने रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, 'मैंने कभी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा, लेकिन कैच पकड़कर अपने खाते में जोड़ने में अच्छा लगा। कीर्तिमान होना अच्छा है। मगर मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं।'