फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने खोला 'सुपरसिक्स' और कैचों के रिकॉर्ड का रहस्य', बोले इस वजह से बना पहला टेस्ट स्पेशल

Sun, 26 Aug 2018 07:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rishabh Pant
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने का श्रेय भारत ए की तरफ से खेलने को दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया ए की तरफ से खेलने के कारण वह ट्रेंटब्रिज पर उछाल और गति का सामना कर सके।
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत
20 वर्षीय पंत ने टेस्ट करियर की विश्वास से भरी शुरुआत की। उन्होंने बल्लेबाजी की और 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छक्का जमाकर अपने टेस्ट रन का खाता खोला। वह छक्का जड़कर रन का खाता खोलने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बने। इसके बाद पंत ने सात कैच लपके और रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत
पंत ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाने का राज भी खोला। उन्होंने कहा, मैं घबराया हुआ था। जो भी अपना पहला टेस्ट खेलता है, वो घबराया हुआ रहता है। जब मैंने गेंद देखी तो ज्यादा सोचा नहीं। मैंने गेंद को देखते ही उस पर रिएक्ट किया। फिर छक्का लग गया। मैं अपना आम क्रिकेट खेल रहा था। इसमें कोई हैरानी भरी बात नहीं है।

4 of 7
rishabh pant
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 203 रन के विशाल अंतर से हराने के बाद पंत ने कहा, इंग्लैंड में खेलना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि विकेट के पीछे गेंद काफी घूमती है। मैंने इंग्लैंड में भारत ए की तरफ से करीब ढाई महीने क्रिकेट खेला, जो मौजूदा टेस्ट सीरीज में काफी मददगार साबित हो रहा है। मैं नेट्स पर अभ्यास कर रहा हूं कि हवा चलते समय गेंद को कैसे संभालना है। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत
पंत ने आगे कहा, 'इंग्लैंड पर इंडिया ए के लिए खेले गए हालिया दौरे से मुझे पिच को समझने में काफी मदद मिली। शायद इसी वजह से मैं अपने डेब्यू टेस्ट में ज्यादा विश्वास के साथ खेल सका।' बता दें टीम इंडिया में अपने टेस्ट डेब्यू से ठीक पहले पंत इंग्लैंड में इंग्लैंड लॉयन्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेले थे।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत
अपने डेब्यू टेस्ट में बतौर एक विकेटकीपर कैचों का रिकॉर्ड बनाने पर पंत ने कहा, 'पहले ही टेस्ट में बुमराह की गेंदों को समझने में मुझे काफी परेशानी हो रही थी। बुमराह काफी अलग एंगल से गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर मैंने गेंद का बल्ले से बाहरी किनारे के लगने का इंतजार किया और विकेट के पीछे यह फॉर्मूला काम कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rishabh pant and rahul dravid
ऋषभ ने कहा, 'क्रिकेट में मैं अपने अब तक के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हूं और इसका पूरा श्रेया मैं जूनियर लेवल पर रहे हमारे कोच राहुल द्रविड़ को देता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मुझे काफी कुछ सिखाया। बचपन में जिस तरह मेरे कोच तारक सिन्हा मुझे ट्रेनिंग देते थे, बिलकुल वैसे ही उन्हों मुझे सिखाने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें