फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने खुलेआम किया इजहार-ए-इश्क, सोशल मीडिया पर पोस्ट की यह फोटो

Thu, 17 Jan 2019 10:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत
ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस स्वदेश लौटे टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एक शानदार फोटो पोस्ट किया है। दरअसल, इस फोटो में वह एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : OPEN Magazine
इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए पंत ने लिखा, 'मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। हालांकि, पंत ने उस लड़की के बारे में खुलासा नहीं किया है, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लड़की उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत
बता दें कि पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पंत को आराम दिया गया, क्योंकि कंगारुओं के खिलाफ पंत की जगह एमएस धोनी की वापसी हो गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत
बता दें कि पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट में शतक लगाया। सिडनी टेस्ट में पंत ने नाबाद 159 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 350 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे भी 20 कैच पकड़े जो किसी टेस्ट सीरीज में भारतीय रिकॉर्ड है। इस दौरान युवा पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें