आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के नाबाद 128 रनों की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने 188 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद शिखर धवन और केन विलियम्सन ने 102 गेंद में 176 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को 7 गेंदें बाकी रहते जीत दिला दी। गुरुवार को हुए इस मुकाबले के बाद शतकवीर ऋषभ पंत ने टीम की हार के अहम कारण का खुलासा किया।