फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: ऋषभ पंत ने जमाया तूफानी शतक, बन गए रिकॉर्ड्स बुक के बादशाह

Fri, 11 May 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जमाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 15 चौको और 7 छक्को की मदद से नाबाद 128 रन बनाए। पंत ने आईपीएल 2018 में अब तक 11 मैच में एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 521 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। दिल्ली के बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास का 50वां शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
पंत का यह शतक इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि उन्होंने आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम के खिलाफ यह कमाल किया। पंत ने विकेट के पीछे और थर्ड मैन के फील्डर के ऊपर से विचित्र शॉट खेलकर खूब रन बनाए और फैंस को अपना दीवाना बना दिया। आईपीएल 2018 में 15 करोड़ में रिटेन किए गए पंत ने गुरुवार को एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। चलिए गौर करते हैं कि पंत ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए: 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
आईपीएल के इतिहास में ऋषभ पंत सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने नाबाद 128 रन बनाए और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर मुरली विजय के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में 127 रन बनाए थे।

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में 1,000 रन बनाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 साल 218 दिन की उम्र में इस आंकड़े को पार किया। इस लिस्ट में संजू सैमसन (21 साल 183 दिन) दूसरे, विराट कोहली (22 साल 175 दिन) तीसरे, रोहित शर्मा (22 साल 340 दिन) चौथे और सुरेश रैना (23 साल 118 दिन) पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
ऋषभ पंत आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। पंत ने 20 साल 218 दिन की उम्र में शतक जमाया। वैसे, आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज हैं। पांडे ने 2009 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 19 साल 253 दिन की उम्र में शतक जमाया था। संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 2017 में 22 साल 251 दिन की उम्र में शतक जमाया था। 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक जमाकर क्विंटन डी कॉक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें