फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत का शतक बेकार, मैच गंवाने के बाद कहा- इनकी वजह से हारना पड़ा मैच

Fri, 11 May 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के नाबाद 128 रनों की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने 188 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद शिखर धवन और केन विलियम्सन ने 102 गेंद में 176 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को 7 गेंदें बाकी रहते जीत दिला दी। गुरुवार को हुए इस मुकाबले के बाद शतकवीर ऋषभ पंत ने टीम की हार के अहम कारण का खुलासा किया।

विज्ञापन

2 of 7
इस शर्मनाक हार के बाद अपने शतक से कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले ऋषभ पंत काफी निराश दिखे। मैच के बाद उन्होंने बयान देते हुए बताया कि किस वजह से उन्हें मैच गंवाना पड़ा। पंत ने कहा, 'हमने अच्छा स्कोर किया था और जब हम उसका बचाब करने उतरे तो दूसरे ओवर में ही एलेक्स हेल्स को आउट कर अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन उसके बाद सब उल्टा-पुल्टा होना शुरू हो गया'।
विज्ञापन

3 of 7
आगे बात करते हुए पंत बोले, 'एलेक्स हेल्स का विकेट गंवाने के बाद SRH ने जबरदस्त वापसी की।  शिखर धवन और केन विलियम्सन ने साथ मिलकर हमारी उम्मीदों पर पारी फेरते हुए मैच अपनी ओर ले गए।' उन्होंने कहा कि दोनों ने क्रीज पर पहले समय बिताया और फिर अंत में अर्धशतक पूरा कर मैच बनाया, ये उनकी क्लास बैटिंग को दर्शाता है।

4 of 7
श्रेयस अय्यर को रन आउट करवाने पर पंत ने कहा कि खेल में कभी-कभी ऐसी गलतियां होती रहती हैं। यह खेल का हिस्सा हैं। अय्यर के रन आउट होने के बाद मुझ पर जिम्मेदारी थी कि स्कोर आगे बढ़ाया जाए। इसके मद्देनजर मैंने पहले पिच और  घूमती गेंदों को समझा और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश की। IPL 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पंत को रिटेन किया था। गुरुवार रात इस खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। चलिए गौर करते हैं कि पंत ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए: 
विज्ञापन

5 of 7
आईपीएल के इतिहास में ऋषभ पंत सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने नाबाद 128 रन बनाए और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर मुरली विजय के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में 127 रन बनाए थे।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में 1,000 रन बनाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 साल 218 दिन की उम्र में इस आंकड़े को पार किया। इस लिस्ट में संजू सैमसन (21 साल 183 दिन) दूसरे, विराट कोहली (22 साल 175 दिन) तीसरे, रोहित शर्मा (22 साल 340 दिन) चौथे और सुरेश रैना (23 साल 118 दिन) पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। पंत ने 20 साल 218 दिन की उम्र में शतक जमाया। वैसे, आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज हैं। पांडे ने 2009 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 19 साल 253 दिन की उम्र में शतक जमाया था। संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 2017 में 22 साल 251 दिन की उम्र में शतक जमाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें