फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत फील्डिंग में हुए फिसड्डी, मैदान में गूंजा धोनी...धोनी..., सोशल मीडिया पर भी जमकर उड़ा मजाक

Mon, 11 Mar 2019 08:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए एमएस धोनी के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया। मोहाली में पंत को मौका जरूर मिला, लेकिन वो अपनी उपयोगिता साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहे। दर्शकों ने पंत को भूलने नहीं दिया कि वो दिग्गज विकेटकीपर की जगह भरने के लिए टीम में शामिल हुए हैं। 21 वर्षीय पंत ने फील्डिंग में कई गलतियां की, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को मैच गंवाकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत
पंत ने बल्लेबाजी जरूर तेजतर्रार की। पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 359 रन का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, विकेट के पीछे पंत पूरी तरह फ्लॉप रहे। युजवेंद्र चहल की लेग साइड में जाती गेंद को पंत पकड़ने में असफल रहे और एश्टन टर्नर को स्टंपिंग का मौका गंवाकर जीवनदान दे बैठे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस मौके को अच्छे से भुनाया और ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
पंत की गलती का फायदा एलेक्स कैरी को भी मिला। ऐसा पारी के 44वें ओवर में हुआ। टर्नर और कैरी ने छठे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी करके भारत के पक्ष से मैच छीन लिया। मोहाली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को धोनी की कमी खली और यही वजह रही कि पूरे स्टेडियम में धोनी...धोनी की गूंज सुनाई दी। 

4 of 5
rishabh pant
बता दें कि पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में पंत को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में ग्रेड ए में शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए पंत को मौका दिया है ताकि वह फैसला कर सके कि दिल्ली का क्रिकेटर विश्व कप टीम में जगह हासिल करने का हकदार है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर पंत का कैसे जमकर मजाक बनाया गया:
 


 

 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें