ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में जोरदार वापसी की। मेहमान टीम ने रविवार को मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में विराट ब्रिगेड को 4 विकेट से मात दी और सीरीज 2-2 से बराबर की। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे कंगारू टीम ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया की पकड़ में मैच था, लेकिन इन पांच खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण विराट सेना को हार का मुंह देखना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की हार के पांच मुजरिम कौन हैं-