फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: सिक्स पैक एब्स दिखाकर गेल ने किया खुला चैलेंज, बोला है कोई बेहतर

Fri, 11 May 2018 03:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

किंग्स इलेवन पंजाब ने वैसे तो आईपीएल 2018 में अब तक बेहतरह प्रदर्शन ही किया है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक गेल का बल्ला जमकर बोला है। इस आईपीएल का पहला शतक भी गेल के ही नाम रहा। मैदान के अंदर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले गेल ऑफ द फिल्ड बेहद बिंदास जिंदगी जीते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है और मजाक-मजाक में ही सही पर दूसरे खिलाड़ियों को खुला चैलैेंज दे दिया है।

विज्ञापन

2 of 4

इस मुकाबले से पहले गेल ने बल्लेबाजों को चुनौती दी है। चुनौती भी कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि किस बल्लेबाज के सबसे अच्छे सिक्स पैक एब्स हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में गेल एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके एक हाथ में तख्ती है। जिस पर लिखा कि, किस क्रिकेटर के सबसे बेहतर सिक्स पैक एब्स हैं।



 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ipl

गेल ने अब तक इस सीजन में खेले गए 7 मैच में 311 रन बनाए हैं। इसमें 104 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। अब किंग्स इलेवन पंजाब का अगला मैच शनिवार को अपने दूसरे होम ग्राउंड इंदौर में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।

विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले भी गेल आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पहले एक्ट्रेस मिनीषा लांबा के साथ गोवा तो फिर परिवार के साथ केरल जा पहुंचे थे। छुट्टियां एन्जॉय करते हुए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें कि इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अब तक खेले 10 मैचों में से इस टीम ने 6 में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें