फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत और लियोन के बीच छिड़ी जबरदस्त जंग, एक ओवर में जड़े 18 रन और फिर...

Sun, 09 Dec 2018 03:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के बीच रविवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन जबरदस्त जंग देखने को मिली। यह जंग बल्ले और गेंद के बीच जीत की थी। पंत और लियोन के बीच लंच के बाद थोड़ी देर के लिए यह जंग छिड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत
यह किस्सा भारत की दूसरी पारी के 96वें ओवर का है। लंच के बाद का यह ओवर नाथन लियोन कर रहे थे। ऋषभ पंत अचानक टी20 प्रारूप के मुताबिक बल्लेबाजी करने लगे और लियोन के इस ओवर में उन्होंने 18 रन बटोरे। पंत ने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और फिर अगली चार गेंदों पर 18 रन बना दिए।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर पंत ने एक और चौका जड़ा। अगली गेंद पर पंत फिर आगे आए और चौका जमा दिया। पंत ने फिर ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर लियोन की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी।



 

4 of 5
नाथन लियोन
हालांकि, लियोन ने अपने अगले ओवर में हिसाब बराबर कर लिया। उन्होंने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की, जिस पर पंत बड़ा शॉट खेलने के हिसाब से निकले। बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर गेंद हवा में गई और स्वीपर कवर में मुस्तैद आरोन फिंच ने उनका आसान कैच लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट जीतने के करीब पहुंच गई है। 'विराट ब्रिगेड' ने रविवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरा दिए और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। 323 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 49 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 रन बनाए। शॉन मार्श 31* और ट्रेविस हेड 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें