फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली से लेकर पुजारा तक के छूटे पसीने, इस कंगारू गेंदबाज ने निकाल दी सारी हेकड़ी

Sun, 09 Dec 2018 02:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट-पुजारा
टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट जीतने के करीब पहुंच गई है। 'विराट ब्रिगेड' ने रविवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरा दिए और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। 323 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 49 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 रन बनाए। शॉन मार्श 31* और ट्रेविस हेड 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नाथल लायन - फोटो : Espncricinfo
हालांकि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया बेशक कमजोर नजर आई हो, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने अपने इरादे अभी से साफ कर दिए हैं। लियोन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल
बता दें कि यह सभी टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी के सबसे मुख्य स्तम्भ हैं। नाथन लियोन की गेंदबाजी के सामने इनका बल्ला कितना सुस्त पड़ जाता है इसके रिकॉर्ड भी देखकर फैंस हैरान हो जाएंगे। विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा बार (6) नाथन लियोन का शिकार बने हैं।

4 of 5
पुजारा
हालांकि इस लिस्ट में पुजारा सबसे आगे हैं। पुजारा नाथन लियोन के हाथों 8वीं बार आउट हुए। लियोन ने भी अपने टेस्ट करियर में पुजारा और एलिस्टर कुक को सबसे ज्यादा (8) बार आउट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा शिकारी

5 of 5
nathan lyon - फोटो : File
चेतेश्वर पुजारा - नाथन लियोन (8)
अजिंक्य रहाणे - नाथन लियोन (7)
विराट कोहली - नाथन लियोन (6)
रोहित शर्मा - नाथन लियोन (4)
केएल राहुल - नाथन लियोन (4)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें