अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
ऋषभ पंत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तुलना से खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में अहम भूमिका निभाने के बाद वह खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है।’