ऋषभ पंत
प्रसाद ने आगे खुलासा किया कि चार टेस्ट खेलने के बाद पंत को कुछ निगल्स हुए हैं, जिसकी वजह से उन्हें वन-डे सीरीज से आराम दिया गया है। चयनकर्ता प्रमुख ने कहा, 'आप देख रहे होंगे कि हम अपने खिलाड़ियों को किस तरह आराम दे रहे हैं। पंत ने टी20 खेले और फिर चार टेस्ट। शरीर को भी आराम की जरूरत है। उन्हें कुछ निगल्स हैं, जिससे उबरने की जरूरत है। मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेगा।'