फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में चमका ऋषभ पंत की किस्मत का सितारा, इस बार विकेट के पीछे से रचा इतिहास

Wed, 22 Aug 2018 02:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
पहले ही मैच में सिक्सर से शुरुआत कर रिकॉर्ड बनाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पहले ही मैच में सर्वाधिक मैच लपकने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पहली पारी में पांच कैच लेने वाले पंत ने तब नरेन तम्हाने (बनाम पाकिस्तान, 1955), किरण मोरे (बनाम इंग्लैंड, 1986) और नमन ओझा (बनाम श्रीलंका, 2015) की बराबरी की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल
ऋषभ को यह रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक कैच की दरकार थी जोकि उन्होंने कीटोन जेनिंग्स को लपक कर पूरा कर लिया। पंत  के अलावा लोकेश राहुल ने भी मैच में सात कैच पकड़े। यह चौथा मौका है जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही मैच में पांच-पांच या उससे अधिक कैच लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rishabh pant
इनसे पहले अहरुद्दीन व किरन मोरे(1989, पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ), मोरे-श्रीकांत (1992, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में ) और एसएस दास व सौरव गांगुली (2000, बांग्लादेश के खिलाफ ढाका) में ऐसा किया था।

दुनिया के छठे विकेटकीपर

4 of 5
ऋषभ पंत
यही नहीं इसके बाद पंत क्रिस वोग्स को अपना सातवां शिकार बनाकर दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए। वह पदार्पण मैच में ही सात कैच लेने वाले दुनिया के छठे विकेटकीपर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पीटर नेविल, ब्रायन टैबर, इंग्लैंड के क्रिस रीड व एलान कनोट और श्रीलंका के चामरा डुनुसिंघे के पदार्पण मैच में ही सर्वाधिक सात-सात कैच लपकने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें